बीएचयू में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग उठाएगी एबीवीपी

बीएचयू में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग उठाएगी एबीवीपी

छात्र प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की अपील

वाराणसी (जनवार्ता)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) इकाई ने परिसर में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई है। इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने गुरुवार को कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और विश्वविद्यालय में लोकतांत्रिक छात्र प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए छात्रसंघ चुनाव जरूरी हैं।
पल्लव सुमन ने कहा कि छात्रसंघ विद्यार्थियों की समस्याओं, शैक्षणिक आवश्यकताओं और छात्रावास से जुड़ी कठिनाइयों को विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संवाद और लोकतांत्रिक सहभागिता की भावना भी विकसित होती है।
उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रसंघ चुनाव की बहाली पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। साथ ही चुनाव प्रक्रिया, आवश्यक नियमों और संभावित समयसीमा को लेकर स्पष्ट रूपरेखा सार्वजनिक करने की अपील की।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी : एफसीआई उत्तर क्षेत्र की विशेष हिंदी कार्यशाला संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *