तूफान से बर्बाद फसलों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दे सरकार : संदीप मिश्रा

तूफान से बर्बाद फसलों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दे सरकार : संदीप मिश्रा

– किसानों की पीड़ा को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने उठाई आवाज, नहरों को तत्काल बंद कराने की भी मांग



सोनभद्र (जनवार्ता)! अर्नब तूफान के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित होने से अन्नदाताओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों की इस पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

rajeshswari



मोर्चा संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहा है और किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं एवं नुकसान की जानकारी ले रहा है। किसानों द्वारा लगातार मिल रहे संदेशों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर मोर्चा ने प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया है।

इस दौरान संदीप मिश्रा ने कहा कि तूफान ने पूरे जनपद में किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। अन्नदाता पहले से ही कई तरह की आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं, ऐसे में प्राकृतिक आपदा ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार केवल भाषणों और घोषणाओं तक सीमित न रहे, बल्कि तत्काल प्रभाव से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर किसानों के नुकसान का वास्तविक आकलन करे और उन्हें उचित मुआवजा उपलब्ध कराए।

श्री मिश्रा ने गेहूं की आगामी बुवाई को ध्यान में रखते हुए नहरों को तत्काल बंद कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि खेतों में अधिक नमी रहने से गेहूं की बुवाई प्रभावित हो सकती है। इसलिए किसानों के हित में समय रहते आवश्यक कदम उठाना बेहद जरूरी है।

मोर्चा ने प्रशासन से किसानों को शीघ्र राहत दिलाने की मांग करते हुए कहा कि अन्नदाताओं के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़े   किसानों से धान खरीद में भेदभाव का आरोप, 15 कुंतल प्रति बीघा खरीद की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *