तेंदुआ पकड़ने को दो स्थानों पर लगाए गए पिंजरे

तेंदुआ पकड़ने को दो स्थानों पर लगाए गए पिंजरे

डीएफओ ने किया निरीक्षण, सोशल मीडिया पर फैल रहे वीडियो की भी जांच

वाराणसी (जनवार्ता)। छावनी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुआ देखे जाने की सूचनाओं के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर तेंदुए की मौजूदगी का पता लगाने में जुटी है।

rajeshswari

वन विभाग की ओर से बंगला नंबर 61 और सेंट मैरीज स्कूल परिसर में दो पिंजरे लगाए गए हैं। दोनों पिंजरों में बकरी को चारे के रूप में बांधा गया है, ताकि तेंदुए की मौजूदगी होने पर उसे पकड़ा जा सके। वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार और टीम लीडर अनिल श्रीवास्तव कर्मचारियों के साथ लगातार निगरानी कर रहे हैं।

शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) निधि चौहान ने भी छावनी क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम को सतर्कता बरतने और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।

डीएफओ निधि चौहान ने बताया कि अभी तक क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियो प्रसारित कर लोगों में भय का माहौल बनाया जा रहा है। वन विभाग इन वीडियो और उनसे जुड़ी सूचनाओं की जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। फिलहाल वन विभाग की टीम सतर्क है और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़े   सुप्रीम कोर्ट ने जौनपुर के जिलाधिकारी पर लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *