बेगूसराय में 157 नावें बिना निबंधन

बेगूसराय में 157 नावें बिना निबंधन

बेगूसराय (जनवार्ता)। जिले में 307 नावों का परिचालन हो रहा है, लेकिन इनमें से केवल 150 का ही निबंधन हुआ है। बछवाड़ा प्रखंड में दो दिन पहले नाव हादसे में दो लोगों की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
जिले में मटिहानी प्रखंड में सर्वाधिक 74 नावें पंजीकृत हैं। इसके अलावा बलिया में 37, शाम्हो अकहा कुरहा में 32, नावकोठी में छह और चेरिया बरियारपुर में एक नाव का निबंधन हुआ है।

rajeshswari

अन्य प्रखंडों में नावों के निबंधन की स्थिति स्पष्ट नहीं है।
नावों के निबंधन के लिए आवेदन के बाद परिवहन विभाग के मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) उनकी भौतिक जांच करते हैं। इस दौरान नाव की लंबाई, चौड़ाई, गहराई और मौजूदा स्थिति का आकलन किया जाता है। हालिया हादसे के बाद बिना निबंधन चल रही नावों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसे भी पढ़े   दौसा में बोरवेल में गिरी 2 साल की बच्ची:CCTV में नजर आया मूवमेंट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *