एनएसयूआई-बीएचयू ने भाषण एवं काव्य प्रतियोगिता का किया आयोजन

एनएसयूआई-बीएचयू ने भाषण एवं काव्य प्रतियोगिता का किया आयोजन

वाराणसी (जनवार्ता)। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को एनएसयूआई की बीएचयू इकाई की ओर से छात्रसंघ भवन (डीएसडब्ल्यू) में भाषण एवं काव्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का विषय ‘सच्चा राष्ट्रवाद: समावेशी विकास और बहुलवादी संस्कृति का संरक्षण’ तथा काव्य प्रतियोगिता का विषय ‘आधी आबादी की पूरी उड़ान’ रहा।

rajeshswari

जिसमें प्रतिभागियों ने सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार और कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकीकरण में योगदान और इंदिरा गांधी के राजनीतिक जीवन को याद किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ लोकतांत्रिक चेतना और सामाजिक बदलाव के केंद्र भी हैं। जबकि प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कपिश्वर मिश्रा और जंग बहादुर पाल ने निभाई। एनएसयूआई-बीएचयू अध्यक्ष मुरारी कुमार ने अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान आशुतोष, वैभव जायसवाल, निकसन, प्रियदर्शिन मीना, गुलशन यादव, शिव कुमार राजभर सहित दर्जनों विद्यार्थी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   केसरीपुर में मकान की छत से गिरकर किराएदार की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *