लोलार्क कुंड पर सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प

लोलार्क कुंड पर सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प

वाराणसी (जनवार्ता)। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को अखिल भारतीय जनसंघ की ओर से भदैनी स्थित लोलार्क कुंड पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें संगठन के सचिव एवं कैंट विधानसभा क्षेत्र के आगामी प्रत्याशी राघवेंद्र पांडेय एडवोकेट ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी डॉ. जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि देशी रियासतों का एकीकरण कर सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया और उनका जीवन राष्ट्रसेवा, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रेरणादायक मिसाल है। वक्ताओं ने उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया। गोष्ठी में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित पर चर्चा हुई। जहाँ लोगों ने सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर योग गुरु विनय मिश्र, महंत धीरज मिश्र, आचार्य श्यामसुंदर पांडेय व्यास, बृजेश पटेल, आचार्य स्वर्ण प्रताप चतुर्वेदी, डॉ.पंकज शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   कैथी में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा: नवयुवक डूबा, शव बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *