काशी विश्वनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ
— 50 कलाकार दिखाएंगे सांस्कृतिक विरासत की झलक
वाराणसी (जनवार्ता)। काशी विश्वनाथ धाम के ललिता घाट पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय चित्रकला एवं छायाचित्र कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जिसमें गंगा महासभा एवं उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा मॉरीशस, श्रीलंका और बांग्लादेश के करीब 50 कलाकार भाग ले रहे हैं।


जिसका उद्घाटन स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती, गोविंद शर्मा और सुनील विश्वकर्मा ने किया। इसमें पद्मश्री दुलारी देवी, श्याम शर्मा और अद्वैत गणनायक मौजूद रहे। कार्यशाला का विषय ‘राम, कृष्ण और शिव की पावन भूमि उत्तर प्रदेश : धरोहर संरक्षण एवं संवर्धन’ रखा गया है। कलाकार प्रदेश के तीर्थस्थलों, मंदिरों, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक विरासत को कैनवास पर उकेरेंगे। काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या के श्रीराम मंदिर और प्रमुख तीर्थस्थलों के पुनर्विकास को भी अपनी कलाकृतियों में स्थान देंगे।

