चौबेपुर में नहर में बाइक गिरने से युवक की मौत, शव बरामद

चौबेपुर में नहर में बाइक गिरने से युवक की मौत, शव बरामद

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय ग्रामीण द्वारा पुलिस को शुक्रवार को सुबह एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि मृतक अनिल राजभर (उम्र करीब 29 वर्ष) पुत्र दूधनाथ हैं, जो ग्राम हरिहरपुर, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी के रहने वाले थे।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल अपनी बहन के घर पंण्डापुर गए थे, जहाँ वह अपने भाई की शादी का कार्ड लेकर आए थे। रात को ही वह अपने घर हरिहरपुर लौट रहे थे कि रास्ते में धरौरहा नहर के पास उनका वाहन हीरो स्प्लेंडर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   पटना : गंगा स्नान के लिए निकले आठ श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *