वाराणसी में 2 दिसंबर को होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

वाराणसी में 2 दिसंबर को होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

जय शाह और राजीव शुक्ला नवंबर में कर सकते हैं निरीक्षण

वाराणसी (जनवार्ता)। राजातालाब के गंजारी में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्टेडियम का करीब 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब शेष कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों के अनुसार, दो दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही पास में बने सद्गुरु आई हॉस्पिटल का भी उद्घाटन कराने की योजना है।

rajeshswari

स्टेडियम परिसर में काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाले डमरू स्ट्रक्चर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही परिसर तक पहुंचने वाली सड़कों के निर्माण का कार्य भी पूरा कराया जा रहा है। अधिकारियों की कोशिश है कि उद्घाटन से पहले सभी निर्माण और सौंदर्यीकरण संबंधी कार्य पूरे कर लिए जाएं।

जानकारी के अनुसार, 18 से 20 नवंबर के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के वाराणसी आने की संभावना है। दोनों प्रस्तावित दौरे के दौरान स्टेडियम का निरीक्षण कर सकते हैं। उनके निरीक्षण के बाद ही उद्घाटन की तैयारियों पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है।

काशी की संस्कृति पर आधारित होगा स्टेडियम का नाम

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नामकरण को लेकर भी मंथन चल रहा है। इसके लिए चार से पांच नामों पर विचार किया जा रहा है। प्रस्तावित नाम काशी की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े होंगे। जल्द ही इनमें से किसी एक नाम पर सहमति बनने की संभावना है।

इसे भी पढ़े   छितौनी पकवान इनार में चला भाजपा का स्वच्छता अभियान

अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले अंडर-19 टूर्नामेंट की तैयारी

स्टेडियम के उद्घाटन के बाद क्रिकेट गतिविधियां शुरू करने की भी तैयारी है। दिसंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में यहां अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कराने की योजना है। इससे स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी और पूर्वांचल के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाले मैदान पर खेलने का अवसर मिल सकेगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *