डबल इंजन सरकार को मिला डबल जीरो :  अखिलेश यादव

डबल इंजन सरकार को मिला डबल जीरो :  अखिलेश यादव

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला

वाराणसी (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वाराणसी में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के बाद भाजपा और प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा। मंगलवार को उन्होंने शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सपा प्रत्याशियों आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी यादव की जीत पर मतदाताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो लोग डबल इंजन सरकार, डबल स्पीड और डबल डेवलपमेंट की बात करते थे, उन्हें अब चुनाव में दोहरी हार का सामना करना पड़ा है।

rajeshswari

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को दोहरा नुकसान और डबल जीरो मिला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी जीत पर घमंड नहीं कर रही है, लेकिन चुनाव परिणाम जनता के रुख को स्पष्ट करते हैं।

उन्होंने वाराणसी में प्रशासनिक कार्रवाई और स्थानीय मुद्दों को भी चुनाव परिणाम से जोड़ते हुए मणिकर्णिका घाट पर हुए घटनाक्रम तथा पाल समाज के लोगों पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र किया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसका जवाब मतदाताओं ने अपने मतों के माध्यम से दिया है।

उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी के साथ हुए व्यवहार को लोग भूले नहीं हैं। जनता ने चुनाव में अपना जवाब दे दिया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा ने छह और समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की। वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लाल बिहारी यादव और इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आशुतोष सिन्हा की जीत को सपा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित 21 पुस्तकों का विमोचन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *