सांसद कंगना रनौत ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सांसद कंगना रनौत ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

वाराणसी (जनवार्ता)। फिल्म अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत बुधवार सुबह वाराणसी पहुंचीं। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

rajeshswari

कंगना रनौत ने सपा शासनकाल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गई थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर का भी विकास हुआ है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बनारस में बड़े पैमाने पर निवेश हुआ है, जिससे शहर के विकास को नई गति मिली है।

कंगना ने बताया कि वह किसी काम से बनारस आई हैं, लेकिन यहां की खूबसूरती और वातावरण उन्हें शहर घूमने के लिए आकर्षित करता है। उन्होंने काशी के माहौल और सुंदरता की सराहना करते हुए यहां घूमने-फिरने की इच्छा भी जताई।

एयरपोर्ट से वह शहर के लिए रवाना हो गईं। उनके बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन करने और कुछ आयोजनों में शामिल होने की भी संभावना जताई गई है।

इसे भी पढ़े   दरियापुर का टायर कारखाना बना रोजगार की नई उम्मीद, पलायन पर लग सकता है विराम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *