कानपुर : जमीन विवाद में ताबड़तोड़ 20 राउंड फायरिंग

कानपुर : जमीन विवाद में ताबड़तोड़ 20 राउंड फायरिंग

पिता-पुत्र समेत चार को लगी गोली

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को खूनी संघर्ष हो गया। बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली उजागर गांव में जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 15 से 20 राउंड चली गोलियों में पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खुलेआम असलहे लहराते हुए फायरिंग किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, उरियारा के मजरे रमजी पुरवा निवासी महेश राजपूत के परिवार ने करीब दो वर्ष पहले दहेली उजागर गांव में तीन बीघा जमीन खरीदी थी। आरोप है कि जमीन के बगल में खेत खरीदने वाले मुन्ना सिंह राठौर और उसके परिजनों ने उनकी जमीन पर कब्जे की कोशिश शुरू कर दी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बुधवार को महेश राजपूत अपने बेटे साहिल, भाई अखिलेश और भतीजे शीबू के साथ खेत पर पहुंचे। वहां मेड़ पर पिलर गाड़कर कब्जे की कोशिश का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मुन्ना सिंह राठौर, उसके भतीजे सागर पाल सिंह राठौर और उनके साथ आए अन्य लोगों ने मारपीट के बाद दोनाली बंदूक और तमंचों से अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

फायरिंग में महेश, अखिलेश, साहिल और शीबू को गोली लगी। सभी को तत्काल बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर के हैलट (एलएलआर) अस्पताल रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़े   बरेका कर्मचारी परिषद का चुनाव सम्पन्न,विजेता चुनेंगे संयुक्त सचिव

पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर पिछले कई महीनों से पुलिस से शिकायत की जा रही थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी कृष्णकांत समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *