रिंगरोड पर ट्रक में भिड़ा तेज रफ्तार ऑटो, दो घायल; दो बाइकों की टक्कर में एक जख्मी

रिंगरोड पर ट्रक में भिड़ा तेज रफ्तार ऑटो, दो घायल; दो बाइकों की टक्कर में एक जख्मी

वाराणसी (जनवार्ता)। दीपावली के बीच जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। पहला हादसा सोमवार को मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना गांव के पास रिंगरोड पर हुआ। यहां तेज रफ्तार ऑटो आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार चोलापुर के बेलवरिया निवासी इरफान और अब्बास घायल हो गए। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

rajeshswari


वहीं, दूसरा हादसा मंगलवार सुबह खालिसपुर गांव के पास ज्ञानपुर नहर पिचमार्ग पर हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें जंसा के गोराई निवासी सतीश घायल हो गए। वह कछवांरोड मंडी से सेब की पेटी लेकर घर लौट रहे थे। हादसे में दूसरी बाइक सवार को चोट नहीं आई। घायल सतीश को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़े   गंगा की तलहटी से निकला विशाल शिवलिंग, प्राचीन धरोहर होने की संभावना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *