असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

सुबह 6:54 बजे डिगारू रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था

असम। असम के डिगारू रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 6:54 बजे हुआ। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कपिंजल किशोर शर्मा के अनुसार, दुर्घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की गति नियंत्रित नहीं हो सकी और इंजन सहित सात डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
रेलवे की ओर से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की गई है। राहत ट्रेन भी घटनास्थल पर भेजी जा रही है। हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इस मार्ग से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा है, जबकि कुछ के मार्ग में बदलाव किया गया है। रेलवे की टीमें दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वहीदा रहमान को मिला दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड,कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में किया काम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *