तीन दिन से बंद जालान शोरूम के किचन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

तीन दिन से बंद जालान शोरूम के किचन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

दमकल की तीन गाड़ियों ने संभाला मोर्चा, शॉर्ट सर्किट की आशंका

वाराणसी। दशाश्वमेध क्षेत्र के चौक थाना अंतर्गत शाहपुरी मॉल के बगल में स्थित जालान शोरूम में बुधवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। शोरूम की पहली मंजिल पर स्थित किचन में अचानक आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे से पहले आग पर काबू पा लिया।

rajeshswari

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी दशाश्वमेध विवेक कुमार तिवारी, चौक थाना प्रभारी बीके शुक्ला और दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

बताया गया कि दीपावली पर्व के चलते जलान शोरूम पिछले तीन दिनों से बंद था। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   करोड़ों की निवेश योजना पर वाराणसी पुलिस का शिकंजा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *