तीसरी रेल लाइन का 82% काम पूरा

तीसरी रेल लाइन का 82% काम पूरा

भांडई-कीठम के बीच दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

आगरा (जनवार्ता)। दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए भांडई से कीठम के बीच 26.5 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन का निर्माण तेजी से चल रहा है। परियोजना का 82 प्रतिशत सिविल कार्य पूरा हो चुका है। रेलवे ने इसे 31 दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत 75 पुलों का निर्माण और नानपुर में नया क्रॉसिंग स्टेशन बनाया जा रहा है।
5,960.76 करोड़ रुपये की मथुरा-झांसी तृतीय रेल लाइन परियोजना पूरी होने से यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन आसान होगा। ट्रेनों को आउटर पर लंबे समय तक रोकने की समस्या भी कम होगी।

rajeshswari


53 छोटे पुल तैयार
परियोजना में 57 छोटे और 18 बड़े पुल बनाए जा रहे हैं। इनमें 53 छोटे पुल तैयार हो चुके हैं। सभी 18 बड़े पुलों का निचला ढांचा बन चुका है, जबकि 13 के ऊपरी ढांचे का काम पूरा हो गया है। पांच ओपन वेब गर्डर का निर्माण भी पूरा किया जा चुका है।
परियोजना के लिए 161 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर 540.20 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। निर्माण के दौरान प्रभावित 5,094 पेड़ों के बदले 50,940 पौधे लगाए गए हैं। परियोजना पूरी होने के बाद आगरा मंडल में रेलवे स्टेशनों की संख्या बढ़कर 101 हो जाएगी।

इसे भी पढ़े   बलिया में 8 दिन में तीसरी घटना: प्रेमिका से शादी की जिद में युवक चढ़ा बिजली टावर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *