वामा खेलोत्सव के विजेता बच्चों को पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

वामा खेलोत्सव के विजेता बच्चों को पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

वाराणसी (जनवार्ता)। वामा खेलोत्सव-2026 के तहत 20 सितंबर को आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोरा ने प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया था। इस दौरान नवीन अरोरा ने सभी बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया और संवाद के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

rajeshswari

उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। इस प्रतियोगिताओं में 40 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कृष और बालिका वर्ग में आयांशी प्रथम रहे। जबकि 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से शाश्वत और बालिका वर्ग से श्रेया ने बाजी मारी। वहीं 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से यश सिंह और बालिका वर्ग से तान्या सिंह विजेता रहे। प्रतियोगिता में क्रमशः विजेताओं का समय 10, 13, 15, 16, 17 और 19 सेकंड रहा। अन्य प्रतिभागी बच्चों को भी उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा,अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) किरीट राठोड,पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   हरिश्चंद्र महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेला, 202 छात्रों का चयन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *