हरिश्चंद्र महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेला, 202 छात्रों का चयन

हरिश्चंद्र महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेला, 202 छात्रों का चयन

वाराणसी (जनवार्ता) । हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह मेला सेवा योजना कार्यालय, चौकाघाट के सहयोग से संपन्न हुआ।

rajeshswari

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शेषधर चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने छात्रों को ऐसे आयोजनों का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

मेला प्रभारी दीप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे कंपनी के आकार पर ध्यान न दें, बल्कि अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अनुभव ही भविष्य में बेहतर संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. विश्वनाथ वर्मा ने की, जबकि प्रो. अशोक सिंह (वाणिज्य विभाग) ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. दिव्यानी बरनवाल (प्लेसमेंट सेल इंचार्ज), श्री अजय गौतम, श्री शारांश लोहिया एवं डॉ. रविकांत कसौधन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्यानी बरनवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रविकांत कसौधन ने किया।

आईक्यूएसी विभाग प्रभारी प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि मेले में कुल 19 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें 396 छात्रों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 202 छात्रों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ।

रोजगार मेले की सफलता से छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और इसे उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   पिता का शव मुर्दाघर में पड़ा है और बेटा सुप्रीम कोर्ट में,मामला सुनकर जज भी हैरान रह गए
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *