वाराणसी में छेड़खानी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़

वाराणसी में छेड़खानी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़

अस्सी नाले के पास छीनी पुलिसकर्मी की पिस्टल से की फायरिंग

वाराणसी। बीएचयू परिसर में महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपित की मंगलवार देर रात लंका थाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय आरोपित ने अस्सी नाले के पास पुलिसकर्मी को धक्का देकर उसकी पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपित घायल हो गया।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपित की पहचान मैनुद्दीन पुत्र और्रुद्दीन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल का निवासी है और वर्तमान में नारायणपुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर में रह रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा ने ऑटो से बीएचयू जाते समय चालक मैनुद्दीन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद लंका पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।

घायल आरोपित को उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े   राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने काशी में किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का शुभारंभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *