तीन खंभे घरों पर गिरे, फिर भी नहीं जागा बिजली विभाग

तीन खंभे घरों पर गिरे, फिर भी नहीं जागा बिजली विभाग

ग्रामीणों का डाफी उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना

वाराणसी (जनवार्ता)। सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 की दलित बस्ती में जर्जर बिजली के खंभों को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। लंबे समय से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने डाफी विद्युत उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल सभी जर्जर खंभों को बदलने की मांग की।

rajeshswari

धरने पर बैठे अमन यादव ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान जर्जर बिजली के तीन खंभे लोगों के घरों पर गिर चुके हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बस्ती में अभी भी करीब पांच खंभे बेहद जर्जर हालत में हैं, जिनके कभी भी गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। इससे स्थानीय परिवारों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।

अमन यादव ने अवर अभियंता (जेई) अरविंद सोनकर पर शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि समस्या उठाने पर जेई शिकायतकर्ताओं को ही राजनीति करने वाला बताते हैं और क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या होने से इनकार करते हैं।

स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली के खंभों से जुड़ा मामला सीधे लोगों की जान-माल की सुरक्षा से संबंधित है। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जर्जर खंभों को बदलने की कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

धरने में अमन यादव, लाल बहादुर यादव, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष भईया लाल यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि बस्ती के सभी जर्जर बिजली के खंभे बदले जाने तक डाफी विद्युत उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े   बाबू जगत सिंह कोठी राष्ट्रीय स्मारक हो
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *