सुभांशु और खुशी बने ‘मिस्टर व मिस फ्रेशर

सुभांशु और खुशी बने ‘मिस्टर व मिस फ्रेशर

जीवनदीप में ‘आरम्भ’ का भव्य आगाज, एमबीए के नव प्रवेशियों का उत्साह के साथ स्वागत

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की ओर से बुधवार को एमबीए के नव प्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए एक भव्य फ्रेशर पार्टी ‘आरम्भ’ का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उल्लास से भरपूर इस आयोजन में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न चरणों की प्रतियोगिताओं के आधार पर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, जिसमें एमबीए के सुभांशु सिंह और खुशी तिवारी को ‘मिस्टर व मिस फ्रेशर’ चुना गया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा आकर्षक पुरस्कार और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीवनदीप समूह के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं जीवनदीप समूह के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने नव प्रवेशी छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं देते हुए कहा, “यह प्रांगण केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करने का चारदीवारी वाला स्थान नहीं है, बल्कि यह आपके संपूर्ण व्यक्तित्व के निर्माण और नेतृत्व कौशल को निखारने की एक जीवंत प्रयोगशाला है। एमबीए का यह पाठ्यक्रम केवल एक व्यावसायिक डिग्री नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट जगत की चुनौतियों को अवसर में बदलने का एक सशक्त माध्यम है। आज की युवा पीढ़ी ही हमारे देश की रीढ़ और सशक्त भविष्य है। उच्च शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान हासिल कर अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अटूट अनुशासन, समय प्रबंधन, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को अपने भीतर आत्मसात करना है। आप यहां से सिर्फ एक प्रबंधक बनकर नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के सच्चे पथप्रदर्शक बनकर निकलें।”

इसे भी पढ़े   छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम


समारोह के दौरान मंच पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया, वहीं मनमोहक नृत्य और मधुर गायन प्रस्तुतियों से पूरे परिसर का माहौल उत्सवमय हो गया। दर्शकों की तालियों से पूरा सभागार गूंज उठा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगणों और प्रबंध तंत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्राचार्य डॉ. इन्द्रेश सिंह, रजिस्ट्रार नन्दलाल यादव, उप प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह, बीटीसी प्राचार्य डॉ. नंदा द्विवेदी, शैलेन्द्र सिंह, अलका सिंह, एमबीए की प्रवक्ता शिखा सिंह रघुवंशी सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत व धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *