योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

91 वर्ष की उम्र में पंचूर गांव स्थित आवास पर ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने उनके निधन की पुष्टि की।

rajeshswari


सावित्री देवी के निधन की खबर उस समय आई, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।


सावित्री देवी के पति आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में कार्यरत थे। उनका अप्रैल 2020 में निधन हो गया था। उस समय कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण योगी आदित्यनाथ पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। उनका जन्म 5 जून 1972 को पंचूर गांव में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1994 में संन्यास ग्रहण कर लिया था और गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ से जुड़ गए थे। संन्यास के बाद परिवार से उनका मिलना-जुलना कम हो गया था, लेकिन मां से उनका भावनात्मक जुड़ाव बना रहा। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह समय-समय पर अपने पैतृक गांव जाकर मां से मुलाकात करते रहे।

इसे भी पढ़े   आईआईवीआर की तीन उन्नत संकर किस्मों के व्यावसायीकरण को लाइसेंसिंग समझौता
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *