हरी प्रबोधिनी एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में हुआ दिव्य श्रृंगार

हरी प्रबोधिनी एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में हुआ दिव्य श्रृंगार

वाराणसी (जनवार्ता)। हरी प्रबोधिनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित प्राचीन बद्रीनारायण मंदिर में भगवान बद्रीनारायण का भव्य एवं मनोहारी श्रृंगार किया गया। इसमें गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का षोडशोपचार पूजन के बाद 11 शास्त्रियों ने सामूहिक रूप से पुरुषसूक्त का सस्वर पाठ किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

rajeshswari

मंदिर परिसर हर-हर महादेव और हरि-हर के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस आयोजन के माध्यम से वैदिक परंपराओं और सनातन संस्कृति की धार्मिक महत्ता को प्रदर्शित किया गया।

इसे भी पढ़े   मंदिर परिसर में आपत्तिजनक वस्तु फेंकने का मामला, आरोपी किशोर हिरासत में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *