सीसीटीवी में कैद हुआ बाइक चोर, पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

सीसीटीवी में कैद हुआ बाइक चोर, पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार 15 नवंबर को घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को एक शातिर चोर दिनदहाड़े चाबी लगाकर आराम से लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, इसके बावजूद चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। भुक्तभोगी गुलजारी लाल के अनुसार, मोटरसाइकिल चोरी होने के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ थाने में तहरीर भी दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस महज खानापूर्ति कर वापस लौट गई। पुलिस की ओर से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि चोर बाहरी है, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। गुलजारी लाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी न तो मोटरसाइकिल बरामद हुई और न ही चोर गिरफ्तार हुआ। जबकि चोरी की वारदात सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से कैद है। पीड़ित ने फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और बाइक बरामद करने की मांग की है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   स्विफ्ट डिजायर से 9 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *