विशेष विद्यालय में 196 दिव्यांगजनों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरण

विशेष विद्यालय में 196 दिव्यांगजनों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरण

ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्रेल किट और कान की मशीन पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे

वाराणसी  (जनवार्ता)। सेवापुरी क्षेत्र के गोराई स्थित चंद्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय में शुक्रवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कुल 196 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।

rajeshswari

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह, समन्वयक रमेश सिंह एवं विद्यालय के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, आईडी किट, ब्रेल किट और कान की मशीन सहित विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए। उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे।

मुख्य अतिथि अदिति सिंह पटेल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। जिला दिव्यांगजन अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन को उसकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए विभागीय अधिकारी गांव-गांव जाकर दिव्यांगजनों को चिह्नित कर रहे हैं।

इस दौरान प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने किया।

इस अवसर पर सोनी कुमारी, रामबचन, कमलेश कुमार, सौरभ, अंशु पाल, सोनी झा, सारिका यादव, सरोज यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   प्रयागराज जाते समय सड़क हादसे में शिक्षामित्र रीता देवी की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *