वाराणसी में वन विभाग और एसटीएफ ने 650 प्रतिबंधित तोतों के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार

वाराणसी में वन विभाग और एसटीएफ ने 650 प्रतिबंधित तोतों के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार

मिर्जापुर व चंदौली के जंगलों से खरीदकर शहरों में सप्लाई करने का खुलासा

वाराणसी। वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ वन एवं वन्यजीव विभाग तथा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गोलगड्डा क्षेत्र में छापेमारी कर तीन अंतरराज्यीय पक्षी तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 650 जीवित प्रतिबंधित प्रजाति के तोते, सात लोहे के पिंजरे और दो बोरे बरामद किए गए। पक्षियों को पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा था।

rajeshswari

वन संरक्षक, वाराणसी वृत्त के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी वाराणसी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। विभागीय प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार की रात गोलगड्डा के पास प्रतिबंधित पक्षियों का अवैध कारोबार किए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहां पिकअप वाहन से पक्षियों की तस्करी की तैयारी की जा रही थी। टीम ने तत्काल छापेमारी कर वाहन सहित तीन आरोपितों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के पटना निवासी मोहम्मद समीम (53 वर्ष), मोहम्मद नासीर (19 वर्ष) और आफताब (25 वर्ष) के रूप में हुई है। बरामद पक्षियों की गिनती करने पर 60 एलेक्जेंड्रिन तोते और 590 अन्य तोते समेत कुल 650 जीवित पक्षी मिले। इन्हें सात लोहे के जालीदार पिंजरों और दो बोरों में रखा गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि इन पक्षियों को मिर्जापुर और चंदौली के जंगलों से शिकारियों से खरीदकर लाया गया था। इसके बाद इन्हें विभिन्न शहरों में सप्लाई किया जाता था। वन विभाग के अनुसार, गिरोह लंबे समय से प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षियों के अवैध कारोबार में संलिप्त था।

इसे भी पढ़े   बीएचयू में साइकिल चलाकर दिया प्रदूषण-मुक्त शहर का संदेश

कार्रवाई में वाराणसी वन रेंज प्रभारी राजकुमार गौतम, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राहुल बलवंत और वन रक्षक अल्का चौरसिया सहित वन विभाग एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *