ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक, मौत,परिवार ने पीएम और सीएम से मांगी आर्थिक मदद

ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक, मौत,परिवार ने पीएम और सीएम से मांगी आर्थिक मदद

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में 39 वर्षीय मनोज यादव की मौत हो गई। वह प्रभात नगर, तपोवन आश्रम, पहड़िया के निवासी थे। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, मनोज रोज की तरह भिखारीपुर स्थित बंगाल स्वीट हाउस में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की ओर से उल्टी दिशा में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय पुलिस का कहना है कि अचानक सामने आए एक बाइक सवार से मनोज की टक्कर हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के साले जितेंद्र यादव ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। मनोज अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं। जबकि पांच भाई-बहनों में वह तीसरे नंबर पर थे। परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आर्थिक सहायता की मांग की है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   यूनियन बैंक के सहायक मैनेजर ने फांसी लगाकर की इहलीला समाप्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *