उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस कराने को बिजली कर्मियों ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस कराने को बिजली कर्मियों ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी । विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बिजली कर्मियों का प्रदेशव्यापी ‘ज्ञापन दो अभियान’ वाराणसी में भी जारी रहा। शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी शिवशरण पाठक को ज्ञापन सौंपकर मार्च 2023 के आंदोलन और निजीकरण विरोधी आंदोलन के दौरान बिजली कर्मियों पर की गई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग की।

rajeshswari

ज्ञापन में दर्ज एफआईआर, लंबित जांच और दंडात्मक कार्रवाई समाप्त करने, बर्खास्त संविदा कर्मियों को दोबारा सेवा में लेने तथा आंदोलन के दौरान स्थानांतरित बिजली कर्मियों को पूर्व तैनाती पर बहाल करने की मांग की गई। संघर्ष समिति ने कहा कि मांगें पूरी होने तक जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने का अभियान जारी रहेगा।

इस दौरान राजेंद्र सिंह, जीउत लाल, राजेश सिंह, मनोज यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   बड़ी ईदगाह पुराने पुल पर पढ़ी गई अगहनी जुमे की नमाज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *