हर घर झंडा और नेम प्लेट अभियान से मजबूत होगा अपना दल (एस) का संगठन

हर घर झंडा और नेम प्लेट अभियान से मजबूत होगा अपना दल (एस) का संगठन

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान

वाराणसी (जनवार्ता)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘हर घर झंडा’ एवं ‘नेम प्लेट अभियान’ के तहत गुरुवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अमरा और खैरा गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष विनय पटेल सहित सक्रिय सदस्य ऊदल पटेल, संतोष पटेल, विनोद पटेल, रामाश्रम पटेल, मालता पाल और बबलू प्रजापति के आवास पर पार्टी का झंडा एवं नेम प्लेट लगाया गया।

rajeshswari

इस अवसर पर रोहनिया विधायक एवं अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में पहचान और सम्मान देना तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) सामाजिक न्याय, वंचितों के अधिकारों की रक्षा, व्यवस्था परिवर्तन तथा शोषित, पिछड़े, मजदूर और किसान वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है।

उन्होंने बोधिसत्व डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व को मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में विधानसभा राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, कार्यालय प्रभारी राजकुमार कश्यप, जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, विधानसभा महासचिव धर्मेंद्र पटेल, बाबूलाल पाल, डॉ. मनोज पटेल, श्यामबली, विनोद सहित जिला, विधानसभा, सेक्टर, जोन एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   तमिलनाडु की 80 वर्षीय महिला ने काशी विश्वनाथ मंदिर को ₹3 करोड़ का दान दिया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *