भाग्यलक्ष्मी ऑनलाइन लॉटरी के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 गिरफ्तार

भाग्यलक्ष्मी ऑनलाइन लॉटरी के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 गिरफ्तार

पांच मोबाइल और 13 हजार रुपये नकद बरामद

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंदन दशमी इलाके में ऑनलाइन लॉटरी के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी-2 प्रभारी पंकज चौहान और भेलूपुर थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर ऑनलाइन ऐप के माध्यम से भाग्यलक्ष्मी लॉटरी खेलते और खिलाते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

rajeshswari

पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें भाग्यलक्ष्मी ब्राउजर खुला हुआ था। इसके अलावा लॉटरी के खेल से संबंधित कॉपियां, पर्चियों पर लिखे नंबर और नंबर दर्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बोर्ड सहित अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद फड़ से 13 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की जामा तलाशी की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बरामद मोबाइल और अन्य सामग्रियों की जांच कर ऑनलाइन लॉटरी के इस नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में ऑरेंज अलर्ट भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *