कोहरे में ट्रेनों को मिलेगा फॉग डिवाइस का सहारा

कोहरे में ट्रेनों को मिलेगा फॉग डिवाइस का सहारा

सिग्नल से 500 मीटर पहले लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट, तीन रेलवे जोन में सिस्टम अपग्रेड

नई दिल्ली (जनवार्ता)। सर्दियों में घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने और देरी की समस्या से निपटने के लिए भारतीय रेलवे ने फॉग सेफ्टी डिवाइस (FSD) को अपग्रेड किया है। उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे जोन में इस सिस्टम को बेहतर बनाया गया है। इसके जरिए लोको पायलट को आगे आने वाले सिग्नल, रेलवे फाटक और स्टेशनों की जानकारी पहले ही मिल सकेगी। इससे कम दृश्यता में भी ट्रेन संचालन सुरक्षित और सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

rajeshswari


अपग्रेडेड डिवाइस इंजन के भीतर लोको पायलट को आने वाले महत्वपूर्ण स्थलों की दूरी और स्थिति बताता है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार, यह सिस्टम अगले सिग्नल की पूर्व जानकारी देकर चालक को समय पर निर्णय लेने में मदद करता है।


जीपीएस से मिलेगी जानकारी
फॉग सेफ्टी डिवाइस (LogPASS) जीपीएस आधारित पोर्टेबल उपकरण है। इसकी मेमोरी में संबंधित रेलखंड के सिग्नल, समपार फाटक, स्टेशन और न्यूट्रल सेक्शन का डेटा दर्ज रहता है। ट्रेन आगे बढ़ने पर स्क्रीन पर इन स्थलों की दूरी दिखाई देती है। महत्वपूर्ण स्थल से करीब 500 मीटर पहले यह वॉयस अलर्ट देकर लोको पायलट को सतर्क करता है। साथ ही अगले तीन निर्धारित स्थलों की जानकारी भी देता है।
75 किमी प्रति घंटे तक रफ्तार
डिवाइस सक्रिय और सही तरीके से काम करने पर निर्धारित नियमों के तहत ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल सकती है। उपकरण उपलब्ध नहीं होने या खराब होने पर गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे कम रहती है। हालांकि, यह डिवाइस सिग्नल के लाल, पीले या हरे होने की जानकारी नहीं देता। सिग्नल देखकर ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी लोको पायलट की ही होती है।

इसे भी पढ़े   भदोही : अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *