सड़क बनी बसों की पार्किंग, राहगीर और वाहन चालक परेशान

सड़क बनी बसों की पार्किंग, राहगीर और वाहन चालक परेशान

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना क्षेत्र के बुद्धा होटल के पास शनिवार को सड़क पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। यहां कई बसें उल्टी दिशा में बेतरतीब ढंग से खड़ी की जा रही हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। सड़क पर खड़ी बसों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है और आए दिन जाम की स्थिति भी बन रही है। अब सवाल यह है कि क्या होटल के पास बसों की पार्किंग के लिए कोई निर्धारित व्यवस्था नहीं है।

rajeshswari

आखिर सड़क को ही पार्किंग स्थल क्यों बना दिया गया है। वही यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों पर जिम्मेदार विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है। इस संबंध में डीसीपी यातायात से पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उनके हमराही ने बताया कि साहब मीटिंग में हैं, मैं टीआई को बता देता हूं। अब देखना यह है कि शिकायत के बाद यातायात पुलिस इस समस्या पर क्या कार्रवाई करती है और सड़क को अवैध पार्किंग से कब मुक्त कराती है।

इसे भी पढ़े   नासिक: अस्पताल से मोबाइल चोरी कर नाबालिग को अश्लील संदेश भेजने वाला गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *