मैजिक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को रौंदा, मौत

मैजिक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को रौंदा, मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र के लोढ़ान स्थित फंटेसिया वाटर पार्क के सामने रिंग रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 57 वर्षीय जसवंत सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, दादूपुर निवासी जसवंत सिंह शनिवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डीजे लदी मैजिक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची शिवपुर पुलिस उन्हें तत्काल दीनदयाल अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। शिवपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि जसवंत सिंह पूर्व में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) का काम करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी, बेटों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़े   बाइक अनियंत्रित, खाई में गिरने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *