वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटा विदेशी नागरिक का लाखों की नकदी सहित सामान सुरक्षित लौटाया

वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटा विदेशी नागरिक का लाखों की नकदी सहित सामान सुरक्षित लौटाया

वाराणसी (जनवार्ता)। ट्रेन में छूटे विदेशी नागरिक के बैग को सुरक्षित बरामद कर संबंधित व्यक्ति को वापस लौटाने का सराहनीय मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सिंगापुर के नागरिक लिम वेंग शांग (Lim Weng Shang) का काला बैग शुक्रवार को नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22416) में छूट गया था।

rajeshswari

बैग की जांच करने पर उसमें भारतीय मुद्रा के 2 लाख 11 हजार 650 रुपये, अमेरिकी मुद्रा के 1000 डॉलर, श्रीलंकाई मुद्रा के 1 लाख 22 हजार रुपये और सिंगापुर की मुद्रा के 66 डॉलर मिले। बैग में अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोट रखे हुए थे।

संबंधित कर्मचारियों के प्रयास से बैग में रखी पूरी नकदी सुरक्षित संबंधित विदेशी नागरिक लिम वेंग शांग को वापस कर दी गई। अपना सामान और नकदी सुरक्षित मिलने पर उन्होंने राहत महसूस की। इस घटना से रेलकर्मियों की ईमानदारी और जिम्मेदारी की मिसाल सामने आई है।

इसे भी पढ़े   सीएम योगी ने काशी में बाबा दरबार में टेका मत्था, मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर दिया आशीर्वाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *