अस्सी घाट पर स्टैचू मैन बना आकर्षण का केंद्र, सेल्फी के लिए लोगों ने दिए पैसे
वाराणसी (जनवार्ता)। अस्सी घाट पर शनिवार की सुबह सुहावने मौसम के बीच एक स्टैचू मैन लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। घाट पर पहुंचे इस शख्स को देखकर लोगों की भीड़ जुटने लगी। खास अंदाज में मूर्ति की तरह खड़े स्टैचू मैन के साथ पर्यटक और लोग सेल्फी लेते नजर आए। इस दौरान कई लोगों ने फोटो खिंचवाने के बदले उसे पैसे भी दिए।

लोगों ने बताया कि स्टैचू मैन फोटो खिंचवाने के बदले पैसे की मांग करता है, जिस पर उन्होंने खुशी-खुशी पैसे दिए। उन्होंने कहा कि रोजी-रोटी कमाने का यह अनोखा और खूबसूरत अंदाज है। वही अपनी कला और अलग प्रस्तुति के जरिए वह न केवल लोगों का मनोरंजन कर रहा है, बल्कि घाट पर आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का नया केंद्र बन गया है।

