बारात से लौट रही कार शीशम के पेड़ से टकराई, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर घायल

बारात से लौट रही कार शीशम के पेड़ से टकराई, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर घायल

वाराणसी (जनवार्ता) । राजातालाब थाना क्षेत्र के जक्खिनी चौकी अंतर्गत जमुनी और तिलंगा गांव के बीच बारात से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में 73 वर्षीय कृपा शंकर उपाध्याय की मौत हो गई, जबकि करीब 70 वर्षीय जीत नारायण शुक्ला और कार चालक 30 वर्षीय संगम चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के भगीरथपुर गांव से बारात वाराणसी के मरुई गांव निवासी सुभाष शुक्ला की पुत्री की शादी में आई थी। शादी समारोह शहंशाहपुर स्थित श्याम मैरिज लॉन में आयोजित था। समारोह में शामिल होने और भोजन करने के बाद बाराती कार से वापस अपने गांव भगीरथपुर लौट रहे थे। इसी दौरान जमुनी और तिलंगा गांव के बीच कार अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से जा टकराई।

हादसे की सूचना मिलते ही जक्खिनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाकर उपचार के लिए बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजा। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शादी समारोह से लौटते समय हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   रामपुर पंचायत भवन पर सेवा ही संकल्प चौपाल आयोजित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *