20 KM तक बस से लटकते रहे बुजुर्ग, मौत

20 KM तक बस से लटकते रहे बुजुर्ग, मौत

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में बस चालक की कथित लापरवाही से एक बुजुर्ग की जान चली गई। मानेसर निवासी कृष्ण कुमार बस के अगले पायदान पर लटके रहे, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। आरोप है कि वह करीब 20 किलोमीटर तक बस दौड़ाता रहा। इस दौरान बुजुर्ग का बेटा कार से पीछा कर चालक से बस रोकने की गुहार लगाता रहा।

rajeshswari


घटना 18 नवंबर की सुबह की है। मृतक के बेटे तरुण कुमार यादव के अनुसार, उनके पिता की राजस्थान नंबर की बस के चालक और कंडक्टर से कहासुनी हुई थी। इसी दौरान चालक ने अचानक बस चला दी, जिससे उनके पिता अगले पायदान पर लटक गए।
तरुण ने अपनी कार से बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका। आरोप है कि उसने कार को टक्कर मारने की कोशिश भी की। कापड़ीवास बॉर्डर के पास तेज रफ्तार में बस मोड़ने के दौरान कृष्ण कुमार का संतुलन बिगड़ गया और वह पहियों के नीचे आ गए।


परिजन उन्हें मानेसर के फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   इंडिया-ए फाइनल में, अफगानिस्तान-ए पर 101 रन की जीत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *