हरिश्चंद्र घाट पर मलबे में दबा प्राचीन रुरु भैरव मंदिर

हरिश्चंद्र घाट पर मलबे में दबा प्राचीन रुरु भैरव मंदिर

हिंदू युवा वाहिनी ने शुरू किया सफाई अभियान

वाराणसी (जनवार्ता)। धर्मनगरी काशी के ऐतिहासिक हरिश्चंद्र घाट क्षेत्र में सरकारी निर्माण एवं विकास कार्यों के दौरान प्राचीन श्री रुरु भैरव (आनंद भैरव) मंदिर का स्थल मलबे में दब जाने का मामला सामने आया है। काशी खंड में वर्णित अष्ट भैरवों में शामिल बाबा रुरु भैरव के प्राचीन धार्मिक स्थल की स्थिति को लेकर श्रद्धालुओं में चिंता है। आगामी एक दिसंबर 2026 को भैरव अष्टमी के पर्व को देखते हुए हिंदू युवा वाहिनी ने मंदिर परिसर से मलबा हटाने की पहल की है।

rajeshswari

संगठन के मंडल अध्यक्ष गौरव दुबे एवं महामंत्री धनंजय पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मंदिर स्थल का जायजा लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए परिसर में जमा मलबा हटाने का अभियान शुरू किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष गौरव दुबे ने कहा कि काशी के प्राचीन मंदिर और धार्मिक धरोहर हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। विकास कार्यों के दौरान ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। किसी भी प्राचीन मंदिर का मलबे में दब जाना गंभीर चिंता का विषय है।

वहीं, महामंत्री धनंजय पांडेय ने नगर निगम एवं जिला प्रशासन से मांग की कि भैरव अष्टमी से पूर्व मंदिर परिसर में जमा समस्त मलबा हटवाकर साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए, ताकि श्रद्धालु बाबा रुरु भैरव के दर्शन और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सकें। उन्होंने प्राचीन धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

इस अवसर पर विशाल विश्वकर्मा, शिवम पाठक, सुधांशु साहनी, आकाश पटेल सहित हिंदू युवा वाहिनी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   सामनेघाट पर गंगा डॉल्फिन मित्रों ने हटाई जलकुंभी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *