हादसे में वरिष्ठ पत्रकार की मौत

हादसे में वरिष्ठ पत्रकार की मौत

केराकत (जौनपुर) (जनवार्ता)।
केराकत-जौनपुर मार्ग पर शहाबुद्दीनपुर गांव के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र विश्वकर्मा (60) की मौत हो गई। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बेटे की शादी से लौटे सुरेंद्र विश्वकर्मा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक से केराकत बाजार जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को सीएचसी केराकत ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
बेटे की शादी की खुशियां अभी घर में बरकरार थीं कि हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। उनके निधन पर पत्रकारों ने शोक बैठक कर श्रद्धांजलि दी। इसमें कौशलेंद्र गिरी, रामफेर शर्मा, योगेंद्र यादव, उमेश यादव, मिथिलेश गुप्ता, अमित यादव, मनीष पाठक, प्रभात यादव, संजय कुमार यादव सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   स्वच्छता और यातायात सुरक्षा अपनाने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *