स्वच्छता और यातायात सुरक्षा अपनाने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

स्वच्छता और यातायात सुरक्षा अपनाने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

वाराणसी  (जनवार्ता)। नगर निगम के एक माह तक चलने वाले ‘स्वच्छता से संस्कार’ अभियान के तहत शुक्रवार को दो विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। दशाश्वमेध जोन स्थित काशी बालिका शिक्षा इंटर कॉलेज (शिवपुरवा) और सारनाथ जोन के प्रेमचंद स्मारक इंटर कॉलेज (लालपुर) में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता और सड़क सुरक्षा का संकल्प लिया।

rajeshswari


नगर निगम की आईईसी व आईटीसी टीम ने विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी देते हुए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने, वृक्षारोपण तथा कचरे के पुनर्चक्रण के महत्व से अवगत कराया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संस्कार है।


इसके बाद यातायात विभाग की टीएसआई और पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने, जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों में नागरिक जिम्मेदारी विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इसे भी पढ़े   ग्रेटर नोएडा : एसटीएफ ने फर्जी RAW अधिकारी किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *