सात टोल प्लाजा पर MLFF सिस्टम शुरू

सात टोल प्लाजा पर MLFF सिस्टम शुरू

नई दिल्ली (जनवार्ता)। देश में टोल वसूली की नई व्यवस्था मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम सात टोल प्लाजा पर शुरू हो गई है। इसके तहत वाहनों को टोल पर रुकने या गति धीमी करने की जरूरत नहीं होगी।

rajeshswari


सड़क के ऊपर लगे कैमरों और सेंसर से ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक के जरिए वाहनों की पहचान होगी। FASTag और नंबर प्लेट के माध्यम से टोल शुल्क स्वतः कट जाएगा।


दुबई सहित दुनिया के 20 से अधिक देशों में यह व्यवस्था लागू है। भारत में इसका उद्देश्य टोल प्लाजा पर जाम और लंबी कतारों से राहत दिलाना है। इससे यात्रा का समय और ईंधन की खपत कम होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े   सावधान ! बच्चों को अपना शिकार बना रहा अस्थमा,जानें बचाव का सही तरीका
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *