परमानंदपुर में बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

परमानंदपुर में बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

मंदिर की जमीन संरक्षित करने की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर स्थित आल्हा-काल्हा पोखरा के समीप प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। मंदिर परिसर के आसपास बाउंड्री वॉल निर्माण का विरोध करते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और निर्माण कार्य रुकवा दिया।

rajeshswari

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि मंदिर की कई विश्वा कीमती जमीन भीटे की है, जिस पर गांव के कुछ लोग कब्जा करने की नीयत से बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे हैं। मीरा देवी ने बताया कि रविवार को महिलाओं ने थाने का घेराव कर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी थी। उस दौरान पुलिस ने जमीन की जांच-पड़ताल किए बिना निर्माण नहीं होने देने का आश्वासन दिया था, लेकिन सोमवार को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।

वहीं, बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी का दावा है कि उक्त जमीन काशी नरेश की ओर से मंदिर को दान में दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन भीटे की होने के बावजूद उस पर निर्माण कराया जा रहा है। महिलाओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से प्राचीन मंदिर की जमीन को संरक्षित कराने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।

दूसरी ओर, बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे विनय पटेल ने बताया कि मंदिर के सुंदरीकरण के उद्देश्य से एक माह पूर्व कमेटी गठित की गई है। कमेटी की ओर से मंदिर के चारों तरफ बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   सीएचसी शिवपुर को एनक्यूएएस गुणवत्ता प्रमाणन

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में भी महिलाओं ने विरोध जारी रखा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया और फिलहाल बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य रुकवा दिया। मंदिर की जमीन के स्वामित्व और निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के दावों के बीच अब राजस्व अभिलेखों की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *