काशी विश्वनाथ धाम में बैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान विष्णु का विशेष पूजन

काशी विश्वनाथ धाम में बैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान विष्णु का विशेष पूजन

वाराणसी (जनवार्ता)। बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में भगवान श्रीहरि विष्णु के प्रमुख विग्रहों का विधि-विधान से विशेष पूजन-अर्चन एवं आरती की गई। जिसमें मुख्य मंदिर परिसर में गर्भगृह और दण्डपाणि मंडप के मध्य स्थित बैकुंठ के विग्रह का विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। वही धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी को भगवान विष्णु और भगवान शिव की संयुक्त आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने सहस्र कमल पुष्प अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की थी। इसमें अनुष्ठान के तहत बैकुंठ का षोडशोपचार पूजन किया गया।

rajeshswari

इसके बाद वैकुण्ठेश्वर महादेव को तुलसी दल अर्पित कर विष्णु सहस्रनाम पाठ के साथ सहस्रार्चन हुआ। वही भगवान को लड्डू, फल एवं विभिन्न नैवेद्य अर्पित कर महाआरती की गई। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उप जिलाधिकारी, न्यास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी तुलसी दल अर्पित कर पूजन में सहभागिता की। जबकि समस्त अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के अर्चक के पौरोहित्य में संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़े   जनवार्ता की खबर का हुआ असर, बदहाल आरआरसी केंद्र का मरम्मत शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *