देव दीपावली के लिए काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां शुरू, विद्युत झालरों और पुष्पमालाओं से सजेगा परिसर

देव दीपावली के लिए काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां शुरू, विद्युत झालरों और पुष्पमालाओं से सजेगा परिसर

वाराणसी (जनवार्ता)। देव दीपावली के पावन पर्व को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिसको लेकर मन्दिर प्रशासन का कहना है कि पर्व के मद्देनजर संपूर्ण धाम को आकर्षक ढंग से सजाने-संवारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मंदिर परिसर एवं विभिन्न भवनों को विद्युत झालरों, पारंपरिक दीपों और आकर्षक पुष्पमालाओं से सजाया जा रहा है।

rajeshswari

वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन और व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

वही मंदिर प्रशासन का प्रयास है कि देव दीपावली पर धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भव्य सजावट के साथ आध्यात्मिक वातावरण की अनुभूति हो। इसके लिए परिसर की साज-सज्जा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में आगा सैयद अली खामनेई को दी गई श्रद्धांजलि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *