देव दीपावली पर चप्पे-चप्पे पर पहरा,ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी-पुलिस आयुक्त

देव दीपावली पर चप्पे-चप्पे पर पहरा,ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी-पुलिस आयुक्त

श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं-सीपी

वाराणसी (जनवार्ता)। देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस अधिकारी ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। जिसमें पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार को कमिश्नरेट और बाहरी जनपदों से आए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर सतर्कता, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है।

rajeshswari

इसके मद्देनजर गंगा के दोनों तटों को आठ जोन, 16 सेक्टर और 32 सब सेक्टर में बांटा गया है। इसमें नमो घाट से अस्सी घाट तक जल क्षेत्र को सात सेक्टर में विभाजित किया गया है। 26 घाटों पर आठ किलोमीटर लंबी फ्लोटिंग जेटी लगाई जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था में 25 से अधिक आईपीएस, 50 से अधिक पीपीएस और तीन हजार से अधिक महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सीआरपीएफ, पीएसी और क्यूआरटी भी मुस्तैद रहेंगी। घाटों पर सीसीटीवी, ड्रोन, वॉच टावर और मेटल डिटेक्टर से निगरानी होगी। नावों में लाइफ जैकेट अनिवार्य रहेगी।


वही ओवरलोडिंग और नशे में नाव संचालन पर सख्ती होगी। उन्होंने बताया कि चेतसिंह घाट पर फ्लोटिंग पुलिस स्टेशन और रेस्क्यू बोट तैनात की जाएगी। जबकि नो-व्हीकल जोन, निर्धारित पार्किंग और यातायात डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के साथ विनम्र व्यवहार करने और उन्हें मेहमान की तरह सम्मान देने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा, सुगम यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

इसे भी पढ़े   बीएचयू पत्रकारिता विभाग में राष्ट्रीय एकता दिवस पर संगोष्ठी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *