लखनऊ : फिनायल और नमक मिलाकर तैयार किया जा रहा था नकली ऑक्सीटोसिन

लखनऊ : फिनायल और नमक मिलाकर तैयार किया जा रहा था नकली ऑक्सीटोसिन

एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो करोड़ रुपये से अधिक का माल बरामद

लखनऊ (जनवार्ता)। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत का नकली ऑक्सीटोसिन और उसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है।

rajeshswari

छापेमारी में 200 एमएल की 3,700 भरी बोतलें, दो एमएल के 1,77,800 एम्पुल और 35 लीटर तरल ऑक्सीटोसिन बरामद हुआ। इसके साथ ही आठ हजार खाली बोतलें, 48 हजार एल्युमिनियम ढक्कन, पांच हजार रबर कैप और सीलिंग मशीनें भी जब्त की गईं।

फिनायल और नमक से तैयार हो रहा था नकली घोल

जांच में सामने आया कि फैक्टरी में फिनायल के 12 केन, 36 किलोग्राम नमक और संदिग्ध पाउडर बरामद हुआ है। आशंका है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल नकली ऑक्सीटोसिन तैयार करने में किया जा रहा था। तैयार घोल को बोतलों और एम्पुल में भरकर बाजार में खपाने की तैयारी थी।

दो गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क की तलाश

एसीपी शकील अहमद के अनुसार, बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 2.05 करोड़ रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस अवैध फैक्टरी से नकली दवाओं की आपूर्ति किन इलाकों में की जा रही थी और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इसे भी पढ़े   आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत रोहनिया में महिला सम्मेलन संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *