मंडलीय अस्पताल के सात वार्ड होंगे ध्वस्त, 152 बेड एमसीएच विंग में शिफ्ट

मंडलीय अस्पताल के सात वार्ड होंगे ध्वस्त, 152 बेड एमसीएच विंग में शिफ्ट

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा का आवासीय भवन पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। अस्पताल के 152 बेड मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई (एमसीएच विंग) में शिफ्ट किए गए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय के अपर निदेशक डॉ. संजय कुमार शैवाल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

rajeshswari


प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि एमसीएच विंग के दूसरे तल पर सर्जिकल वार्ड में 36, तीसरे तल पर आर्थो वार्ड में 32 और मेडिकल वार्ड में 84 बेड की व्यवस्था की गई है। इस तरह कुल 152 बेड पर मरीजों को शिफ्ट किया गया है।
500 बेड के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए अब वार्ड नंबर पांच से 10 तक और सहायक नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय को ध्वस्त किया जा रहा है। जी-42 भवन के लिए खोदाई भी शुरू हो गई है। आगे ब्लड बैंक, आईसीटीसी, कार्डियक वार्ड, बर्न यूनिट, ओटी और पैथोलॉजी समेत अन्य विभागों को क्रमवार इमरजेंसी और एमसीएच विंग में शिफ्ट किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   काशी में गूंजने लगा बोल-बम का जयकारा,बाबा का आज से सावन भर झांकी दर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *