गोमती जोन के पुलिसकर्मियों ने ली संवैधानिक मूल्यों और मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ

गोमती जोन के पुलिसकर्मियों ने ली संवैधानिक मूल्यों और मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ

वाराणसी (जनवार्ता) । संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को गोमती जोन कार्यालय में अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया तथा संवैधानिक मूल्यों, आदर्शों और मौलिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।

rajeshswari

इसी क्रम में गोमती जोन के सभी थानों पर भी संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संवैधानिक मूल्यों और मौलिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र सिंह ने पुलिसकर्मियों को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को अपने कार्यव्यवहार में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के अधिकारों का सम्मान करने तथा विधि के शासन के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और ईमानदारी से करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने और संविधान की भावना के अनुरूप अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़े   हर घर तिरंगा रैली को एसडीएम औराई ने दिखाई हरी झंडी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *