बरेका अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया उद्देशिका का सामूहिक पाठ

बरेका अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया उद्देशिका का सामूहिक पाठ

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में गुरुवार को संविधान दिवस उत्साह, गरिमा और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक आशुतोष पंत के नेतृत्व में प्रशासन भवन स्थित स्वागती हॉल में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन किया।

rajeshswari

महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों पर जोर देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, उप महाप्रबंधक सागर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कर्मचारी परिषद के सदस्य नवीन कुमार सिन्हा और सुशील कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भी सहभागिता की।

इसे भी पढ़े   गंगा दशहरा पर अस्थावानों ने लगाई गंगा में डुबकी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *