उत्तर रेलवे की परामर्श समिति में मनोनीत काशी के पांच सदस्यों का भाजपा महानगर कार्यालय में सम्मान

उत्तर रेलवे की परामर्श समिति में मनोनीत काशी के पांच सदस्यों का भाजपा महानगर कार्यालय में सम्मान

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) की उत्तर रेलवे क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति (जेडआरयूसीसी) में काशी के पांच प्रतिनिधियों को विशेष श्रेणी के अंतर्गत सदस्य मनोनीत किए जाने पर भाजपा महानगर इकाई में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर गुरुवार को गुलाब बाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर नवमनोनीत सदस्यों का स्वागत किया गया।

rajeshswari

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने रेलवे बोर्ड के नवमनोनीत सदस्य अवधेश राय, पवन कुमार अग्रवाल, अरविंद कुमार सिंह, विनीत कुमार सिंह और रवि शंकर केशरवानी (हरि केशरी) को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए रेलवे के साथ मिलकर काम करेंगे। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि नवमनोनीत सदस्यों के अनुभव और रचनात्मक सुझावों से काशी सहित उत्तर रेलवे क्षेत्र में यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, सुरक्षा और आधुनिक रेल सेवाओं को गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य रेलवे प्रशासन और आम यात्रियों के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने सभी सदस्यों को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा महानगर संगठन इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है और जनसेवा के इस कार्य में उनके साथ खड़ा रहेगा।

समारोह में महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, चंद्रशेखर उपाध्याय, अखिलेंद्र सिंह सन्नी, अमित खरे, पूजा दीक्षित, दिनेश सिंह दीनू, शोभनाथ मौर्य, संदीप चौरसिया, नेहा कक्कड़, कुंवर कांत सिंह, जगन्नाथ ओझा, विकास बागी, मिलन केशरी, अनिल तिवारी, पंकज चतुर्वेदी, मनोज तिवारी, अवनीश गुप्ता, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, सपना सिंह और नीरज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर काशी में हुआ दुग्धाभिषेक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *